Home मध्यप्रदेश In Betul, the bride’s family beat up the groom | बैतूल में...

In Betul, the bride’s family beat up the groom | बैतूल में दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे को पीटा: मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में विवाह के दौरान हंगामा; दुल्हन को लेकर भागे – Betul News

57
0

[ad_1]

बैतूल में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां प्रेम विवाह के बाद सरकारी योजना में शादी करने पहुंचे दूल्हे को दुल्हन पक्ष ने जमकर पीटा। यही नहीं वे भी छुड़ाकर ले गए। अंबेडकर चौक प

Google search engine

.

बता दें कि, बैतूल में आज मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के तहत 740 जोड़े विवाह सूत्र में बंधे। इन्हें में से एक दूल्हा राजेंद्र गोहे मुलताई के उमनपेट गांव का रहने वाला है। उसने गेहूरास गांव की युवती से चार महीने पहले घर से भागकर मंदिर में शादी कर ली थी। इसके बाद दोनों लिव इनमें रह रहे थे। उन्होंने घर से भागने के बाद आर्य समाज और मंदिर में शादी कर ली थी।

दूल्हे को दुल्हन पक्ष ने जमकर पीटा।

दूल्हे को दुल्हन पक्ष ने जमकर पीटा।

रस्मों के बाद दुल्हन पक्ष ने की मारपीट

शुक्रवार को जब सरकारी योजना में शादी हुई तो यह जोड़ा भी विवाह समारोह में शामिल हो गया। जहां उन्होंने विवाह की रस्में पूरी की, आयोजन के बाद विदाई के समय दुल्हन पक्ष के लोग विवाह स्थल पर पहुंचे। उन्होंने वर पक्ष से विवाद शुरू कर दिया। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई, इस झगड़े में दूल्हा राजेंद्र और उसके पिता घायल हो गए।

दूल्हा और उसके पिता घायल

पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। इससे पहले ही दुल्हन पक्ष के लोग दुल्हन को लेकर वहां से भाग निकले। घायल अवस्था में वर पक्ष गंज थाने पहुंचा। उन्होंने वधू पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण करवाया है।

टीआई अरविंद कुमरे ने बताया कि फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। वधू पक्ष के लोगों को भी थाने बुलवाया गया है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here