Home मध्यप्रदेश 21 year old girl gang raped in Gwalior | ग्वालियर में 21...

21 year old girl gang raped in Gwalior | ग्वालियर में 21 साल की युवती से गैंगरेप: छेड़छाड़ के आरोपी ने ओरछा मंदिर में की शादी, दोस्तों के साथ मिलकर किया दुष्कर्म – Gwalior News

53
0

[ad_1]

ग्वालियर में 21 साल की युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती से छेड़छाड़ के आरोपी ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। आरोपी ने अपने दो दोस्तों की मदद से युवती का एम्बुलेंस में अपहरण किया फिर उसे बेहोश कर दिया। जब युवती को होश आया तो वह ओरछा में थी

Google search engine

.

इतना ही नहीं पिता की हत्या की धमकी देकर कोर्ट और थाना में झूठे बयान भी दिलवाए। आठ दिन युवती वन स्टॉप सेंटर में रही। घर लौटने के बाद अब हिम्मत कर आपबीती परिजन को सुनाई है। घटना 23 मार्च से लेकर अभी तक की है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर तीनों आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र की रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि 23 मार्च 2025 की दोपहर 1.30 बजे वह अपने घर से पास ही बाल्मीक मंदिर के पास दुकान से कुछ सामान लेने जा रही थी। तभी रास्ते में कालू उर्फ अनिल बाल्मीक उसे मिला। कालू ने उससे कहा कि तुमने मेरे खिलाफ छेड़छाड़ का जो मामला दर्ज कराया है, उसमें राजीनामा कर लो। युवती ने राजीनामा के लिए मना किया तो उसने एक इशारा किया और उसके दोस्त मुकीम खान व डिंकू उर्फ आमिर खान एम्बुलेंस में आ गए।

तीनों ने मुझे एम्बुलेंस में जबरन पटक दिया। गेट बंद कर दिए, जिससे आवाज बाहर नहीं जा सके। इसके बाद एम्बुलेंस में कुछ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। जब होश आया तो युवती लहंगा पहने हुए थी और जहां वह थी वहां शिव मंदिर था। जब वह मुझे मंदिर में ले जा रहे थे तो बाहर ओरछा लिखा हुआ था। यहां युवती ने जबरन शादी का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके पिता और भाई की हत्या की धमकी दी।

जबरन मांग भर दी, ग्वालियर लाकर किया गैंगरेप इसके बाद मंदिर में कालू ने युवती को जबरन वरमाला पहनाकर मांग भर दी। पैरों में बिछिया पहना दिए। इसके बाद एम्बुलेंस में लेकर ग्वालियर लक्कड़खाना में रखा। रात होते ही एक सूने मकान में ले गए, पहले कालू बाल्मीकि ने रेप किया। उसके बाद बारी-बारी से मुकीम और डिंकू उर्फ आमिर ने रेप किया। गैंगरेप के बाद वापस लक्कड़खाना वाले घर में ले आए। रात भर यहां रखा।

धमकाकर कोर्ट में दिलवाई झूठे बयान 25 मार्च 2025 को कोर्ट में कालू बाल्मीक पर लगे छेड़छाड़ के मामले में युवती के बयान थे। सुबह उसके पिता की हत्या की धमकी देकर युवती को लेकर वह खुद कोर्ट पहुंचा। यहां डर के चलते युवती ने आरोपी के पक्ष में बयान दिए। इसके बाद आरोपी उसे झांसी रोड थाना के पास ले गया और धमकाया कि यदि किसी से कहा कि हम तुझे जबरन ले गए थे तो मार देंगे। यहां भी युवती ने अपनी मर्जी से जाना बताया।

वन स्टॉप सेंटर से घर पहुंची और सुनाई आपबीती पुलिस ने युवती को कोर्ट में पेश किया, क्योंकि उसकी थाना में गुमशुदगी दर्ज थी। यहां से युवती को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। वहां कुछ दिन रहने के बाद मां-पिता के साथ वह घर आ गई। उसे डर था कि आरोपी कालू खतरनाक है, वह उसके पिता को कुछ कर न दे।

किसी तरह डरते हुए उसने आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिवार ने उसे हिम्मत दी और मामले की शिकायत झांसी रोड थाना में की है। जिस पर पुलिस ने आरोपी कालू उर्फ अनिल बाल्मीक और उसके दोस्त मुकीम खान व डिंकू उर्फ आमिर खान के खिलाफ झांसी रोड थाना में मामला दर्ज कर लिया है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here