Home मध्यप्रदेश Hoarding fell in strong wind | तेज हवा में गिरा होर्डिंग, महिला...

Hoarding fell in strong wind | तेज हवा में गिरा होर्डिंग, महिला की मौत: एंगल महिला के सिर में घुसा, पुलिस ने कायम किया मर्ग – Indore News

62
0

[ad_1]

आंधी से होर्डिंग गिरने और एंगल सिर में घुस जाने के कारण सनावदिया गांव की गीता बाई (58) की मौत हो गई। गीता बाई अपने भतीजे के साथ बाइक से इंदौर में रिश्तेदारों से मिलकर वापस घर लौट रही थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज द

Google search engine

.

खुडै़ल पुलिस के मुताबिक घटना सनावदिया ग्राम के पास की है। गीताबाई पति रमेश यादव इंदौर से लौटते हुए अपने भतीजे वैध के साथ देवगुराड़िया पहुंची। तभी शशि कॉलोनी के पास आंधी से एक होर्डिंग सड़क पर गिरा। उसमें लगा एंगल महिला के सिर में जा घुसा। भतीजे ने महिला को उठाया और लोगों की मदद से नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान बुधवार शाम को महिला की मौत हो गई। महिला के पति किसान हैं और उनके दो बेटे भी हैं।

हवा थमने का किया इंतजार

रिश्तेदारों के घर से निकली महिला ने रास्ते में रुककर आंधी कम होने का इंतजार भी किया। जब हवा कुछ कम हुई, तो वे फिर से बाइक पर सवार होकर आगे बढ़ गए। कुछ देर बाद फिर से तेज हवा चली और वे होर्डिंग की चपेट में आ गईं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here