Home मध्यप्रदेश Two new flights started in Indore from today | इंदौर से विंटर...

Two new flights started in Indore from today | इंदौर से विंटर शेड्यूल में आज से दो नई फ्लाइट: पहली फ्लाइट पुणे रवाना, दूसरी फ्लाइट दोपहर में जाएगी चेन्नई – Indore News

49
0

[ad_1]

इंदौर एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल रविवार से लागू हो गया है। जिसके बाद इंदौर एयरपोर्ट से नई फ्लाइट शुरू होने का सिलसिला जारी है। आज इंदौर एयरपोर्ट से पुणे और चेन्नई के लिए नई फ्लाइट शुरू हुई है। पहली फ्लाइट पुणे के लिए रवाना हो गई है। वहीं दूसरी फ्लाइट

Google search engine

.

इंदौर एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल लागू होने के बाद अब तक कुल 4 नई फ्लाइट शुरू हो चुकी है। दो फ्लाइट का संचालन जहां आज से शुरू हुआ है। वहीं दो फ्लाइट का संचालन रविवार से ही शुरू हो गया था। रविवार को इंदौर से जयपुर और दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू हुई थी। इन चारों ही शहर के लिए फ्लाइट दिवाली के पहले शुरू होने से यात्रियों को काफी फायदा मिला है। इंदौर एयरपोर्ट के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर से विंटर शेडयूल में कुल 92 नियमित और साप्ताहिक उड़ान हो जाएंगी। इसके अलावा हर हफ्ते एक इंटरनेशनल उड़ान (शरजाह) और निजी चार्टर्ड उड़ानों के साथ फ्लाइंग क्लब की उड़ानों को जोड़ने पर इंदौर से 100 विमान उड़ान भरेंगे।

यह है आज से शुरू हुई फ्लाइट का शेड्यूल

– इंदौर-पुणे- इंदौर

फ्लाइट 6E 6192 इंदौर से सुबह 11.55 बजे रवाना होगी और दोपहर एक बजे पुणे पहुंचेगी।

फ्लाइट 6E 6191 पुणे से दोपहर 1.55 बजे रवाना होगी और दोपहर 3.05 बजे इंदौर पहुंचेगी।

– इंदौर- चेन्नई- इंदौर

फ्लाइट 6E 991 चेन्नई से सुबह 9.15 बजे रवाना होकर सुबह 11.25 बजे इंदौर पहुंचेगी।

फ्लाइट 6E 995 इंदौर से शाम 3.40 बजे पर रवाना होगी और शाम 5.45 को चेन्नई पहुंचेगी।

विंटर शेड्यूल में दो महत्वपूर्ण उड़ान बंद

विंटर शेड्यूल में जहां इंदौर को 4 नई उड़ान मिली हैं, वहीं इंदौर से दो सबसे महत्वपूर्ण उड़ानें बंद हो गई हैं। इंदौर से वाराणसी और इंदौर से सूरत की उड़ान बंद हो गई हैं। इंदौर से 6 महीने पहले मार्च में बडे़ जोर-शोर से शुरू हुई वाराणसी की सीधी उड़ान का संचालन सोमवार से बंद हो जाएगा। वहीं, सूरत से इंदौर का सीधा कनेक्शन भी 27 अक्टूबर से लागू होने वाले विंटर शेड्यूल से कट जाएगा। यह उड़ान भी 27 अक्टूबर से बंद हो रही है। इंदौर से बंद हो रही दोनों ही उड़ानों का संचालन इंडिगो एयरलाइंस द्वारा किया जाता है।

सुबह 6 बजे पहली और रात 11.55 बजे आखिरी उड़ान

रात 12 से सुबह 6 बजे के बीच उड़ानों का संचालन बंद करने के निर्देश के बाद एयरलाइंस ने अपनी उड़ानों का जो समय बदला है, उसके बाद आज से इंदौर से जाने वाली आखिरी उड़ान रात 11.55 बजे पुणे के लिए रवाना होगी। इंदौर से जाने वाली पहली उड़ान सुबह 6 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी। आने वाली उड़ानों की बात करें तो रात 11.20 बजे बेंगलुरु से आखिरी उड़ान आएगी और सुबह पहली उड़ान 6.10 बजे पुणे से इंदौर आएगी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here