Home मध्यप्रदेश Heavy rain again in Ashoknagar, Kharif crops damaged | अशोकनगर में फिर...

Heavy rain again in Ashoknagar, Kharif crops damaged | अशोकनगर में फिर तेज बारिश, खरीफ फसलों को नुकसान: मुंगावली में 12, चंदेरी में 11 और अशोकनगर में 10 मिलीमीटर बारिश – Ashoknagar News

56
0

[ad_1]

अशोकनगर जिले में एक दिन की राहत के बाद सोमवार-मंगलवार की रात से बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है। रात में कई घंटे तक बारिश होती रही। सुबह से भी कभी मध्यम तो कभी तेज बारिश हो रही है।

Google search engine

.

इस दौरान जिले के मुंगावली में 12 मिलीमीटर, चंदेरी में 11 मिलीमीटर और अशोकनगर में 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। ईसागढ़ में भी चार मिलीमीटर बारिश हुई है। ये आंकड़े सोमवार सुबह 8:00 बजे से मंगलवार सुबह 8:00 बजे तक के हैं। इसके बाद भी जिलेभर में तेज बारिश जारी है।

अशोकनगर जिले में अब तक कुल 924.25 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हो चुकी है। जिले का सामान्य बारिश का औसत कोटा 882 मिलीमीटर है। इस प्रकार अब तक हुई बारिश सामान्य से 42.25 मिलीमीटर अधिक है। जुलाई के महीने के आखिरी दिनों तक ही बारिश का आंकड़ा सामान्य से अधिक हो गया था।

इस वर्ष जून महीने से ही लगातार बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण खरीफ सीजन की मक्का और सोयाबीन की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। जगह-जगह फसलें खराब हो रही हैं। जिन स्थानों पर फसलें अभी तक सुरक्षित हैं, वे भी नष्ट होने की कगार पर पहुंच गई हैं। अगर कुछ दिनों तक बारिश नहीं थमी तो लगभग पूरी फसल का नुकसान हो सकता है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here