Home मध्यप्रदेश लाइट का तार टूटने पर हुआ विवाद, 5 लोगों ने लाठी-डंडों और...

लाइट का तार टूटने पर हुआ विवाद, 5 लोगों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से किया हमला | Controversy over breaking of light wire, 5 people attacked with sticks and axes

58
0

[ad_1]

छतरपुर (मध्य प्रदेश)18 मिनट पहले

Google search engine

छतरपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के दिलानिया गांव में रात को दूल्हे की रास फिराने के दौरान लाइट का तार टूटने पर हुआ। विवाद के चलते 5 लोगों ने सुबह लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। जहां अब घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। यह भी बताया गया कि इनकी पुरानी रंजिश भी चल रही थी जिससे यह विवाद और तूल पकड़ गया।

घायल की पत्नी सरोज राजा ने बताया कि उसका पति भूरे ठाकुर अपनी भैंसों को लेकर खेत पर जा रहा था। तभी गांव के वीरू सिंह ठाकुर और विक्रम सिंह ठाकुर सहित कुल पांच लोगों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सरोज ने बताया कि गांव में देर रात दूल्हे की रास फिराई जा रही थी तो उनके घर का बिजली का तार टूट गया जिससे उनकी लाईट चली गई तो हल्का विवाद हो गया। और जब सुबह पति भैंसे लेकर खेत पर जा रहे थे तो उन्होंने हमला कर दिया। सरोज बताती है कि हमारी पुरानी रंजिस चल रही थी और आरोपी पहले भी उसके पति भूरे के ऊपर हमला कर चुके हैं।

घटना के बाद डायल 100 को कॉल किया गया लेकिन डायल 100 नहीं पहुंची। बाद में परिजन निजी वाहन से घायल भूरे को महाराजपुर अस्पताल ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस की मदद से घायल भूरे को जिला अस्पताल लाया गया है। मारपीट के कारण भूरे राजा के सिर में गंभीर चोट आई है। वह महाराजपुर थाना पुलिस ने 2 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here