Home मध्यप्रदेश Four women came in contact with open electric wire | बिजली के...

Four women came in contact with open electric wire | बिजली के खुले तार की चपेट में आईं चार महिलाएं: कटनी में एक की मौत, तीन घायल; खेत से लौटते वक्त हुआ हादसा – Katni News

55
0

[ad_1]

कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम संसारपुर में एक बड़ा हादसा हुआ। 33 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। तीन अन्य महिलाएं घायल हो गईं।

Google search engine

.

महिलाएं खेत में धान का रोपा लगाने के बाद घर लौट रही थीं। रास्ते में 33 केवी बिजली लाइन के खुले और करंट युक्त तार फैले हुए थे। इन्हीं तारों की चपेट में महिलाएं आ गईं। मृतक महिला की पहचान 40 वर्षीय मुन्नी आदिवासी के रूप में हुई है। मुन्नी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। निवार के पास रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।

हादसे में आगानिया बाई भूमिया, रमन बाई भूमिया और 8 वर्षीय संध्या कुमारी भी घायल हुई हैं। तीनों घायलों को स्लीमनाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

मृतका के पति दशंक भूमिया ने बताया कि गांव में विद्युत विभाग द्वारा 33 केवी लाइन का कार्य चल रहा था। उनका आरोप है कि काम बंद होने के बाद भी ठेकेदार ने लाइन में करंट चालू रखा। न तो कोई चेतावनी संकेत लगाए गए और न ही तारों को सुरक्षित रखने के उपाय किए गए। इसी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here