Home मध्यप्रदेश Maharashtra’s Water Resources Minister visits Rajgarh | महाराष्ट्र के जलसंसाधन मंत्री का...

Maharashtra’s Water Resources Minister visits Rajgarh | महाराष्ट्र के जलसंसाधन मंत्री का राजगढ़ दौरा: राधाकृष्ण पाटिल ने मोहनपुरा-कुंडालिया सिंचाई परियोजना का निरीक्षण किया, किसानों से की चर्चा – rajgarh (MP) News

65
0

[ad_1]

महाराष्ट्र सरकार के जलसंसाधन मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने रविवार को राजगढ़ में मोहनपुरा-कुंडालिया सिंचाई परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना की कार्यप्रणालियों की जानकारी ली, जिसमें प्रेसराइज्ड सिंचाई प्रणाली और पंप हाउस की कार्यप

Google search engine

.

परियोजना के प्रशासनिक अधिकारी विकास राजोरिया ने पावर-पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से परियोजना की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान महाराष्ट्र के अधिकारियों ने नीलवंडे बांध की सिंचाई प्रणाली पर भी प्रस्तुति दी।

मंत्री राधाकृष्ण ने परियोजना की जानकारी ली।

मंत्री राधाकृष्ण ने परियोजना की जानकारी ली।

किसानों से मुलाकात, समस्याओं को सुना

मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने स्थानीय किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों ने सिंचाई प्रणाली से जुड़ी अपनी परेशानियां और सुझाव साझा किए। इस पर पाटिल ने कहा कि आधुनिक सिंचाई प्रणाली से जल संरक्षण होगा और किसानों की पैदावार में भी बढ़ोतरी होगी।

महाराष्ट्र के जलसंसाधन मंत्री ने राजगढ़ में किसानों से मुलाकात की।

महाराष्ट्र के जलसंसाधन मंत्री ने राजगढ़ में किसानों से मुलाकात की।

दोनों राज्यों के सिंचाई परियोजनाओं पर चर्चा

इस मौके पर दोनों राज्यों की सिंचाई परियोजनाओं की तुलना की गई, जिससे बेहतर जल प्रबंधन की दिशा में अहम कदम उठाने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद रोडमल नागर, महाराष्ट्र के पूर्व सांसद सुजय विखे पाटिल समेत जल संसाधन विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here