Home मध्यप्रदेश Five People Died When A Bus Full Of Pilgrims Fell Into A...

Five People Died When A Bus Full Of Pilgrims Fell Into A Ditch – Madhya Pradesh News

46
0

[ad_1]

Google search engine
Five people died when a bus full of pilgrims fell into a ditch

बस हुई दुर्घटनाग्रस्त
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र के रामगढ़ के रहने वाले कुछ श्रद्धालुओं से भरी बस रविवार की सुबह 4:00 बजे गुजरात के डांग जिले के सापूतारा घाट पर बस खाई में गिर गई। इस बस में करीब 50 श्रद्धालु सवार थे। इस हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा क्षेत्र के 4 श्रद्धालुओं की मौत की खबर है। यह मृतक कोलारस विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ गांव के रहने वाले बताए गए हैं।

Trending Videos

जबकि एक मृतक विदिशा से लेकर रहने वाला है। जो बस का ड्राइवर बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बस में अधिकांशत: शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा क्षेत्र के इंदार थाना इलाके के रामगढ़ और बिजरौनी गांव के रहने वाले थे। इस हादसे में जो लोग मारे गए हैं, उनके नाम भोलाराम कुशवाह, निवासी रामगढ़, शिवपुरी, गुड्डी राजेश यादव, निवासी रामगढ़, शिवपुरी, कमलेश वीरपाल यादव, निवासी रामगढ़, शिवपुरी, बृजेंद्र उर्फ पप्पू यादव, निवासी बिजरौनी, शिवपुरी बताए गए हैं। जबकि एक ड्राइवर रतन लाल जाटव, निवासी सिरोंज, विदिशा के शामिल हैं।

23 दिसंबर को गए थे यात्रा पर 

बताया जा रहा है कि यह सभी लोग 23 दिसंबर को रामेश्वर धाम की यात्रा पर गए थे। सभी लोग वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि इस बस में करीब 50 यात्री सवार थे। इस हादसे में 35 यात्री घायल हैं। इनमें से 16 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें डांग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक यात्री को सूरत रेफर किया गया है।

घाट पर अनियंत्रित हो गई बस

बस महाराष्ट्र के र्त्यंबकेश्वर से तीर्थयात्रियों को लेकर गुजरात के द्वारका जा रही थी। सापुतारा से करीब ढाई किलोमीटर दूर घाट पर यह अचानक अनियंत्रित हो गई। स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here