Home मध्यप्रदेश Five day campaign by Security Services Division of Brahma Kumaris | ब्रह्माकुमारीज...

Five day campaign by Security Services Division of Brahma Kumaris | ब्रह्माकुमारीज के सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा पांच दिवसीय अभियान: स्व सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन 20 अक्टूबर को – Indore News

56
0

[ad_1]

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा रविवार, 20 अक्टूबर को न्यू पलासिया स्थित ज्ञानशिखर ओमशांति भवन में “स्व सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण” विषय पर सुबह 10:30 बजे राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें स

Google search engine

.

कार्यक्रम में इन्फैंट्री स्कूल, महू के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी मुख्य अतिथि रहेंगे तथा आर.ए. पी.टी.सी., इन्दौर के विशेष अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वरुण कपूर, इंदौर के पुलिस आयुक्त राकेश गुप्ता, बी.एस.एफ. के महानिरीक्षक भास्कर रावत सम्माननीय अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

इंदौर जोन की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने बताया कि कार्यक्रम में मुंबई से पधारे मोटिवेशनल स्पीकर डॉक्टर ई.वी. स्वामीनाथन मुख्य वक्ता होंगे। मुंबई की ही वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी दीपा दीदी स्व सशक्तिकरण के लिए राजयोग की महत्ता बताते हुए योग की गहन अनुभूति कराएंगी। भारतीय नौसेना के कप्तान रहे वर्तमान में डी.आर.डी.ओ. दिल्ली के अतिरिक्त निदेशक शिव सिंह, भारतीय नौसेना के पूर्व उप नौसेना प्रमुख एस.एन. घोरमड़े अपना अनुभव साझा करेंगे। सुरक्षा सेवा प्रभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष, वायु सेना के पूर्व स्क्वाड्रन लीडर अशोक गाबा (माउंट आबू) अपनी शुभकामनाएं देंगे। सम्मेलन में भाग लेने के लिए पूरे भारतवर्ष से सुरक्षा सेवा से जुड़े लोग 19 अक्टूबर को इंदौर आ रहे हैं। 21 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक महू, बड़वाह तथा इंदौर के अलग-अलग सुरक्षा संगठनों में स्व सशक्तिकरण विषय से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here