Home मध्यप्रदेश Entry is free in MP’s museums and monuments today | एमपी के...

Entry is free in MP’s museums and monuments today | एमपी के म्यूजियम-स्मारकों में आज एंट्री फ्री: टूरिज्म-डे पर विदेशी पर्यटक भी कर सकेंगे भ्रमण; भोपाल में दिनभर इवेंट्स होंगे – Bhopal News

69
0

[ad_1]

विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर शुक्रवार (27 सितंबर) को मध्यप्रदेश के सभी म्यूजियम और स्मारकों पर एंट्री फ्री रहेगी। देशी के साथ विदेशी पर्यटक भी भ्रमण कर सकेंगे। इधर, भोपाल में आज दिनभर इवेंट्स होंगे। सुबह योगा, साइकिल रैली और जुम्बा हुए।

Google search engine

.

संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बताया, संचालनालय पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय मप्र के अधीन प्रदेश के सभी संग्रहालयों एवं स्मारकों पर दर्शकों (देशी एवं विदेशी) का प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। उनसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। इस संबंध में गुरुवार को ही आदेश जारी कर दिए गए थे।

बोट क्लब में योगा और जुम्बा ‘पर्यटन और शांति’ की थीम पर शुक्रवार सुबह 6 बजे से भोपाल के विंड एंड वेव्स पर योगा और ज़ुम्बा सत्र हुआ। सुबह 8 बजे बोट क्लब से साइक्लोथॉन शुरू हुई। वहीं, सुबह 10 से दोपहर 1.30 बजे तक गोल घर में चित्रकलां, रांगोली, पुष्प सजावट व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक डीबी मॉल में फ्लैश मॉब व पर्यटन क्विज होगी। कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में दोपहर 3.40 से 3.50 बजे तक फोटोग्राफी प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण होगा। जिसके बाद सांस्कृतिक कार्य़क्रम व म्यूजिक बैंड द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

तस्वीरों में देखिये पर्यटन दिवस पर एक्टिविटी

पर्यटन दिवस के मौके पर बोट क्लब से साइक्लोथॉन शुरू हुई।

पर्यटन दिवस के मौके पर बोट क्लब से साइक्लोथॉन शुरू हुई।

वीआईसी से गुजरती साइक्लोथॉन। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया।

वीआईसी से गुजरती साइक्लोथॉन। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया।

साइक्लोथॉन में शामिल लोग।

साइक्लोथॉन में शामिल लोग।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here