Home मध्यप्रदेश Employee dies of electrocution at farm house | छुट्टी के दिन खराब...

Employee dies of electrocution at farm house | छुट्टी के दिन खराब मशीन से घास काटने भेजा,उसी की केबल से लगा करंट

55
0

[ad_1]

इंदौर37 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

इंदौर के पास सिमरोल इलाके में सोमानी फार्म हाउस पर काम करने वाले कर्मचारी को छुट्‌टी के दिन मैनेजर ने काम पर भेज दिया। यहां मशीन से घास कटवाई गई। बताया जाता है कि जिस मशीन से कर्मचारी काम कर रहा था। उसकी केबल खराब थी। दो दिनों से नई केबल लाकर रखी गई लेकिन उसे बदलवाया नही गया। कर्मचारी यहां 5 सालो से काम कर रहा था ओर अपने पत्नी बच्चो के साथ यही रहता था। सिमरोल पुलिस के मुताबिक सोमानी फार्म हाउस पर सोमवार दोपहर तुलसीराम(28)पुत्र मांगीलाल तंवर निवासी पिपरी देवास मशीन से घास काटने का काम कर था। इस दौरान उसे करंट लग गया। गिरने के बाद यहां के कर्मचारी उसे नजदीक के डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। उन्होंने एमवाय ले जाने की बात की। एमवाय में चेकअप के दौरान डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घास काटने की मशीन

घास काटने की मशीन

रिश्तेदारो ने लगाया लापरवाही का आरोप
तुलसीराम के साले दीपक ने बताया कि उनके जीजा करीब पांच साल से यहां काम कर रहे थे। जिस मशीन से उनसे घास कटवाई जा रही थी। उसकी केबल जगह जगह से कटी हुई थी। दो दिन से नई केबल लाकर रखी लेकिन उसे नही बदला। नागपंचमी पर किसी तरह की मशीन ओर औजार नही चलाए जाते। जिसमें कर्मचारियों की छुट्‌टी होती है। उसके बाद भी तुलसीराम को घर से बुलाकर काम करवाया गया। तुलसीराम यहां अपनी पत्नी रंजना ओर दो बेटो के साथ रहता था। उसके बाकि का परिवार देवास में रहता है। यहां दो भाई ओर माता पिता भी रहते है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here