Home मध्यप्रदेश Ganesh Chaturthi celebrated in Datia, pandals set up at more than 30...

Ganesh Chaturthi celebrated in Datia, pandals set up at more than 30 places in the city | घर-घर विराजेंगे गणेश, शहर में 30 से अधिक जगह लगे पंडाल

64
0

[ad_1]

दतिया31 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

मंगलवार को घर-घर गणपति विराजमान हो रहे हैं। शहर में 30 और क्षेत्र को मिलाकर 60 से अधिक जगह पंडाल लगाकर गणेश जी को विराजमान किया जाएगा। हालांकि शहर में मिट्टी के गणेश बनाने पर अधिक जोर दिया गया है, लेकिन फिर भी कई जगह पीओपी और मिट्टी के गणेश बनाए गए हैं। जगह-जगह पंडाल लगाने के लिए गणेश जी की मूर्ति खरीद कर ले जा रहे हैं।

गणेश उत्सव भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। छोटे-बड़े पंडालों के अलावा लोगों के द्वारा अपने घरों में भी गणेश जी को विराजमान किया है। छोटे आकार से लेकर बड़े आकार तक के गणेश प्रतिमाएं बनाई गई हैं। मूर्तिकारों के घर के अलावा-अलावा किला चौक, बस स्टैंड और राजगढ़ चौराहे पर भी गणेश प्रतिमाओं का बाजार में सजाई गई है।

पंडालों की बढ़ गई संख्या

इस बार बड़े स्तर पर धार्मिक आयोजन, गणेश उत्सव होने की वजह से पंडालों की संख्या भी बढ़ने लगी है। कई स्थानों पर बड़े आकार के गणेश जी विराजमान किए जा रहे हैं, तो कहीं लोगों के घरों में छोटे-छोटे गणेश जी की प्रतिमा सजाकर झांकी लगाई जा रही हैं।

दतिया एसडीओपी प्रियंका मिश्रा ने बताया कि अभी तक पुलिस के पास शहर में 30 और ग्रामीण इलाकों में 30 से अधिक गणेश जी को विराजमान किया जा रहा है। रात के समय यह संख्या और बढ़ सकती है। इस के लिए टीमें लगाई गई है। रात के समय शहर में दो पॉइंट और बढ़ाए गए है। अब से अलग से चार से छ पुलिस कर्मी रात के समय गश्त पर रहेंगे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here