Home मध्यप्रदेश drizzle with strong wind | तेज हवा के साथ बूंदाबांदी: तापमान में...

drizzle with strong wind | तेज हवा के साथ बूंदाबांदी: तापमान में गिरावट, मौसम विभाग का अनुमान- 40 डिग्री के आसपास बना रहेगा तापमान – shajapur (MP) News

58
0

[ad_1]

शाजापुर में शुक्रवार रात अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज हवा चलने के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। शनिवार सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए हैं, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को तापमान 40 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

Google search engine

.

अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि कल अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग का कहना है कि एक हफ्ते पहले भीषण गर्मी के कारण शहर तप रहा था, लेकिन अब मौसम का मिजाज बदला और गर्मी से काफी राहत मिली है। नौतपा खत्म होने के साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

इधर, मौसम जानकारों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से मौसम में बदलाव हुआ है। मानसून आने में अभी समय है। फिलहाल में मौसम कल भी ऐसा ही बना रहेगा। कई जगह पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here