Home मध्यप्रदेश DJ was playing at high volume late at night, confiscated | देर...

DJ was playing at high volume late at night, confiscated | देर रात तेज आवाज में बज रहा था डीजे, जब्त: बोर्ड परीक्षाओं के चलते डीजे पर लगा है प्रतिबंध, प्रकरण दर्ज किया – Sagar News

60
0

[ad_1]

सागर की कैंट थाना पुलिस ने प्रतिबंध के बाद भी देर रात डीजे बजाए जाने पर कार्रवाई की है। कार्रवाई में डीजे जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, देर रात थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रह थी। गश्त के दौरान पुलिस ने स्टेशन टपरिया जाकर देखा त

Google search engine

.

आसपास के रहवासियों और परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को पढ़ाई में व्यवधान व परेशानी हो रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर म्यूजिक सिस्टम डीजे चला रहे व्यक्ति के संबंध में जानकारी निकाली। लेकिन किसी ने डीजे चलाने वाले व्यक्ति का नाम नहीं बताया।

रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक डीजे पर प्रतिबंध मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने म्यूजिक सिस्टम डीजे, दो साउंड, एक एंप्लीफायर, एक नीले रंग की केबल कीमत करीब 30 हजार रुपए के जब्त किया है। वहीं प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। दरअसल, एमपी बोर्ड की परीक्षाओं के चलते सागर जिले में जिला दंडाधिकारी ने रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक डीजे पर प्रतिबंध लगाया है।

उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की नसीहत दी गई थी। इसी के आधार पर पुलिस ने नियम का उल्लंघन कर डीजे पर कार्रवाई की है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here