Home मध्यप्रदेश A calf fell into a 15 feet deep well | 15 फीट...

A calf fell into a 15 feet deep well | 15 फीट गहरे कुएं में गिरा बछड़ा: गोसेवकों ने दो घंटे रस्सी से प्रयास किया बाद में क्रेन की मदद से निकाला – Ashoknagar News

58
0

[ad_1]

अशोकनगर से 6 किलोमीटर दूर कबीर गांव में एक बछड़ा 15 फीट गहरे कुएं में गिर गया। कुएं में पानी और कीचड़ भरा था। शनिवार रात 9 बजे राष्ट्रीय गो रक्षा दल को इसकी सूचना मिली।

Google search engine

.

गोसेवक अभिषेक मोहरी, सुमित ओझा, रवि वंशकार और आकाश कुशवाह अपने दो अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। गोसेवकों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर दो घंटे तक बछड़े को निकालने का प्रयास किया। बछड़े के अधिक वजन के कारण रस्सी बार-बार टूट जाती थी। इससे वह हर बार पानी में गिर जाता था।

काफी प्रयास के बाद गोसेवकों ने गांव के सरपंच से मदद मांगी। क्रेन मशीन के लिए 2500 रुपए का किराया दिया गया। रात 11:30 बजे क्रेन की मदद से बछड़े को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में सुमित और रवि के हाथ-पैरों में मामूली चोटें आईं। फिर भी उन्होंने आधी रात तक प्रयास जारी रखा और बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाला।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here