Home मध्यप्रदेश Demand to make Sidhi a smart city | सीधी को स्मार्ट सिटी...

Demand to make Sidhi a smart city | सीधी को स्मार्ट सिटी बनाने की मांग: विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, 200 बेड के अस्पताल की भी मांग – Sidhi News

55
0

[ad_1]

मध्यप्रदेश विधानसभा में बुधवार को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट पेश कर रहे हैं। सीधी जिले में बजट 2025 को लेकर बड़ी उम्मीदें हैं। विधायक रीति पाठक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में तेजी लाने की मांग की है।

Google search engine

.

जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में विकास की अलग-अलग मांगें सामने आई हैं। विधानसभा में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने की मांग प्रमुख है। विधायक ने जिला अस्पताल में 200 बेड और आधुनिक उपकरणों की सुविधा के लिए बजट की मांग की है।

चुरहट के विधायक अजय सिंह राहुल ने औद्योगिक विकास पर जोर दिया है। उन्होंने दिठौरा से खैरा सोन नदी पुल तक सड़क निर्माण और रामपुर नैकिन में सिविल अस्पताल के लिए बजट की मांग की है।

सीधी सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने पर्यटन विकास पर ध्यान दिया है। उन्होंने चुरहट में चंदरेह, सिहावल में घोघरा और सीधी के बढ़ौरा को पर्यटन केंद्र बनाने की मांग की है। इससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।

जनता की प्राथमिकताएं- सड़क, बिजली और रोजगार जनता की सबसे बड़ी चिंता सड़क, बिजली और रोजगार की है। ग्रामीण इलाकों में अब भी सड़कों की स्थिति खराब है। लोग चाहते हैं कि इस बजट में सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। साथ ही, बिजली की अनियमित आपूर्ति और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को लेकर भी लोगों ने सरकार से ठोस नीति बनाने की अपील की है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here