Home मध्यप्रदेश Three tier traffic at Prabhat intersection, cutting of trees begins | प्रभात...

Three tier traffic at Prabhat intersection, cutting of trees begins | प्रभात चौराहे पर थ्री टियर ट्रैफिक, पेड़ों की कटाई शुरू: भोपाल में बनेगा डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज; 9 महीने में तैयार होगा – Bhopal News

59
0

[ad_1]

फ्लाईओवर ब्रिज के लिए पेड़ काटे जा रहे हैं। ब्रिज निर्माण के बाद दोगुनी या इससे अधिक संख्या में पौधे लगाए जाएंगे।

Google search engine

भोपाल के प्रभात चौराहे पर थ्री टियर ट्रैफिक सिस्टम के लिए डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज का काम शुरू हो गया है। पीडब्ल्यूडी रायसेन रोड की तरफ पेड़ों की कटाई करवा रहा है। हालांकि, कई साल पुराने पेड़ जद में आ रहे हैं, लेकिन ब्रिज बनने के बाद दोगुनी संख्या में प

.

रविवार से पेड़ों की कटाई शुरू की गई। चूंकि, रायसेन रोड की तरफ भी ब्रिज निकलेगा। इसलिए यहां सड़क किनारे कुछ पेड़ काटे गए। वहीं, अतिक्रमण भी चिंह्नित किया गया है। इसे भी सोमवार से हटाया जाएगा।

भोपाल का प्रभात चौराहा, जहां पर डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज बनेगा।

भोपाल का प्रभात चौराहा, जहां पर डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज बनेगा।

अभी बनती है जाम की स्थिति अभी प्रभात चौराहे पर ट्रैफिक जाम होता है। इसलिए यहां डबल डेकर फ्लाई ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है। यह थ्री टियर होगा। यानी, नीचे की सड़क पर गाड़ियां दौड़ेंगी। फ्लाईओवर ब्रिज से भी ट्रैफिक गुजरेगा। इसके ऊपर से मेट्रो चलेगी।

एक कमेटी बनाई, जो पूरे काम पर नजर रखेगी मंत्री विश्वास सारंग ने बताया, 8 से 9 महीने में फ्लाईओवर बनाएंगे। फिर मेट्रो भी इस रूट पर आएगी। इसके लिए एक कमेटी बनाई है, जो सभी विभागों के साथ समन्वय करेगी। ताकि, काम समय पर हो सके।

जिस जगह पर ब्रिज बनेगा, उसके लिए पेड़ काटने का काम शुरू किया गया है।

जिस जगह पर ब्रिज बनेगा, उसके लिए पेड़ काटने का काम शुरू किया गया है।

11 महीने पहले मिल चुकी मंजूरी इस ब्रिज को सरकार करीब 11 महीने पहले मंजूरी दे चुकी है। अब काम की शुरुआत होगी। मंत्री सारंग ने निरीक्षण में काम जल्दी कराने पर जोर दिया। जानकारी के अनुसार- प्रभात चौराहे पर बनाए जाने वाले ब्रिज पर करीब 44.10 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। ये 650 मीटर लंबा और 19 मीटर चौड़ा होगा।

डबल डेकर ओवरफ्लाई ब्रिज को लेकर तीन दिन पहले मंत्री विश्वास सारंग ने निरीक्षण किया था।

डबल डेकर ओवरफ्लाई ब्रिज को लेकर तीन दिन पहले मंत्री विश्वास सारंग ने निरीक्षण किया था।

अब तक यह काम पूरे पाइल टेस्टिंग हो चुकी है। नींव एवं सब स्ट्रक्चर कार्य के लिए डिजाइन को मंजूरी मिलने वाली है। अब अतिक्रमण भी हटाया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here