Home मध्यप्रदेश Dead Body Of Young Man Missing For Four Days Found In Chhindwara...

Dead Body Of Young Man Missing For Four Days Found In Chhindwara Suspicion Of Murder – Amar Ujala Hindi News Live

50
0

[ad_1]

Dead body of young man missing for four days found in Chhindwara suspicion of murder

Google search engine

क्राइम न्यूज
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


छिंदवाड़ा के हर्रई के सुरली गांव में रहने वाले युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। चार दिन से लापता इस युवक का शव गांव से दो किलोमीटर दूर जंगल से सटे खेत में स्थित एक पेड़ पर फंदे पर झूलता हुआ मिला। मृतक युवक के दोनों हाथ नायलोन की बोरी से बंधे हुए थे, ऐसे में उसकी मौत को संदिग्ध माना जा रहा है। 

हर्रई थाना प्रभारी रामप्रसाद कवरेती ने बताया कि सुरली निवासी 45 वर्षीय असंत पिता श्रीचंद उईके  शुक्रवार सुबह घर से निकला था, इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। इसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार को गांव से दो किलोमीटर दूर जंगल किनारे एक खेत में लगे पेड़ पर उसका शव लटका हुआ मिला। उसके हाथ नायलोन की बोरी से बंधे हुए थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आज मंगलवार को  पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here