Home मध्यप्रदेश Chief Minister will do Bhoomi Pujan of Shri Ram Raja Lok |...

Chief Minister will do Bhoomi Pujan of Shri Ram Raja Lok | निवाड़ी में तैयारियां हुई शुरू, कलेक्टर ने रंगोली सजाकर किया था महोत्सव का शुभारंभ

56
0

[ad_1]

निवाड़ी37 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

बुंदेलखंड की अयोध्या कही जाने वाली भगवान श्री राम राजा सरकार की नगरी ओरछा में श्री राम राजा सरकार लोक निर्माण के भूमि पूजन के आयोजन को ओरछा सहित संपूर्ण जिले में उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। रामराजा लोक के भूमिपूजन के पूर्व कल बेतवा घाट हजारों दीपों की रोशनी से जगमग हुआ था।

वहीं रविवार को आतिशबाजी का भव्य आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओरछा में भगवान श्री राम राजा लोक निर्माण कार्य का शुभारंभ कर भूमि पूजन करेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान श्रीराम राजा लोक निर्माण के भूमि पूजन का आयोजन कल सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

मुख्यमंत्री सुबह ओरछा पहुंचेंगे, जहां भगवान श्री राम राजा सरकार के दर्शन के बाद श्री राम राजा सरकार लोक निर्माण का भूमि पूजन तथा जल जीवन मिशन परियोजना का लोकार्पण करेंगे। श्री राम राजा सरकार लोक निर्माण कार्य की भूमि पूजन की सभी तैयारियां जिला प्रशासन ने की है।

आयोजन को भव्य बनाने के लिए कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन में ओरछा सहित संपूर्ण जिले में श्री राम राजा लोक निर्माण कार्य के भूमि पूजन की आयोजन को महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने अपने अधिकांश अधिकारियों के साथ नगर में रंगोली सजाकर महोत्सव का शुभारंभ किया।

हजारों दीपों की रोशनी से बुंदेलखंड की गंगा कहीं जाने वाली बेतवा नदी को जगमग किया। श्री राम राजा लोक निर्माण कार्य की भूमि पूजन के लिए जिले के सभी ग्रामों में शोभायात्रा निकालकर जिले वासियों को भूमि पूजन के आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया। वहीं ओरछा नगर सहित संपूर्ण जिले में श्री राम राजा सरकार लोक निर्माण की भूमि पूजन के आयोजन के लिए भारी उत्साह जिलेवासियो में देखा जा रहा है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here