Home मध्यप्रदेश Dead body of an old man found in a drain | बुजुर्ग...

Dead body of an old man found in a drain | बुजुर्ग का नाले में मिला शव: मऊगंज में गेहूं पिसाने घर से निकले थे, पुलिस बोली- हत्या कर घसीट कर लाया गया – Mauganj News

60
0

[ad_1]

मऊगंज जिले के हनुमना तहसील क्षेत्र में एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। रहना गांव के समीप नाले में 65 वर्षीय शिवकुमार सिंह का शव मिला। शिवकुमार चंदेह दुअरा गांव के निवासी थे।

Google search engine

.

13 मई को दोपहर 2 बजे शिवकुमार गेहूं पिसाने के लिए घर से निकले थे। वे शाम 7 बजे तक गांव में दिखे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।

14 मई को शाम 4 बजे रहना गांव के लोगों ने नाले में शव देखा। सूचना मिलते ही मऊगंज से पुलिस हंड्रेड डायल टीम मौके पर पहुंची। शव के हाथ बंधे हुए थे। पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह भी मौके पर पहुंचे।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हत्या किसी दूसरी जगह की गई। हत्यारों ने शव को घसीटते हुए नाले में डाला। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लगता है। पुलिस मार्ग कायम कर घटना की जांच कर रही है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

मौके पर पुलिस जांच के लिए पहुंची।

मौके पर पुलिस जांच के लिए पहुंची।

एसपी मऊगंज दिलीप सोनी ने बताया कि मऊगंज जिले के रहना गांव में बुजुर्ग शिवकुमार सिंह जो जिले के चंदेह गांव के रहने वाले हैं। उनकी डेड बॉडी एक खेत में मिली थी जिसकी सूचना पर पुलिस पहुंची है। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होता है। जिसकी जांच कराया जा रहा है। मर्ग कायम कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई। जल्द ही आरोपी बेनकाब होंगे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here