Home मध्यप्रदेश The markets of Dewas were bustling on Pushya Nakshatra | पुष्य नक्षत्र...

The markets of Dewas were bustling on Pushya Nakshatra | पुष्य नक्षत्र पर ​​​​​​​गुलजार रहे देवास के बाजार: लोगों ने शुभ मुहूर्त में जमकर की खरीदारी; सर्राफा बाजार में दिखी भीड़ – Dewas News

58
0

[ad_1]

गुरुवार काे पुष्य नक्षत्र की शुरुआत होते ही शहर के बाजार में रौनक दिखाई देना शुरू हो गई, जो अब दिवाली तक बनी रहेगी। पुष्य नक्षत्र पर गुरुवार को बाजार गुलजार रहा। कई लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचे। बाजार में काफी चहल पहल लोगों की बनी रही।

Google search engine

.

दरअसल, दीपावली से पहले गुरुवार को पुष्य नक्षत्र के चलते बाजार गुलजार रहे। इस दौरान शहर के सर्राफा बाजार सहित ऑटो मोबाइल और प्रॉपर्टी सेक्टर में लाखों रुपए का कारोबार हुआ। शहर के एमजी रोड स्थित ज्वेलरी दुकानों पर खासी भीड़ रही।

महिलाओं ने हार, कंगन, अंगूठी, मंगलसूत्र की खरीदी की। सोने में ग्राहकों ने हल्के वजन के जेवर खरीदना पसंद किए। व्यापारियों का कहना हैं कि दीपावली पर्व तक बाजार में बेहतर ग्राहकी होने की संभावनाएं हैं। आज के दिन व्यापारी अपनी फर्म के लिए बही खाते भी खरीदते है।

सर्राफा बाजार में हुआ अच्छा कारोबार

पुष्य नक्षत्र के चलते गुरुवार को सर्राफा बाजार में काफी भीड़ रही। सर्राफा व्यापारी सत्येन्द्र जैन ने बताया कि पुष्य नक्षत्र से लेकर अब धनतेरस तक बाजार में अच्छा व्यापार होगा। लोगों में पर्व को लेकर उत्साह भी है। कई ग्रामीण पुराने सोने के बदले नया सोना भी खरीदी कर रहे। आज भी सर्राफा दुकानों पर शुभ मुहूर्त में अच्छी खरीदी हुई।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here