Home मध्यप्रदेश Dead body found hanging from a tree in Dhanpuri forest | धनपुरी...

Dead body found hanging from a tree in Dhanpuri forest | धनपुरी के जंगल में पेड़ से लटका मिला शव: शहडोल में घर से काम के लिए निकला था; नहीं मिला सुसाइड नोट – Shahdol News

55
0

[ad_1]

शहडोल जिले में एक युवक का जंगल में पेड़ से लटका शव मिला है। सोमवार सुबह एक स्थान व्यक्ति मवेशी चराने जंगल गया था। उसने पेड़ पर लटकी हुई लाश देखी। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों

Google search engine

.

चरवाहे ने देखा पेड़ से लटका हुआ शव

जानकारी के मुताबिक, मृतक ज्ञान सिंह पिता जयकरण सिंह गोंड निवासी खोह गांव थाना क्षेत्र धनपुरी बीते दिनों से लापता था। सोमवार सुबह गांव का ही एक चरवाहा जंगल में मवेशी चराने पहुंचा था, जहां पर ज्ञान सिंह का शव एक पेड़ से लटका हुआ दिखा। उसने इस घटना के बारे में ग्रामीणों को बताया, जिसके बाद लोग वहां पहुंचे।

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फांसी के फंदे से शव को उतरवाकर पंचनामा बनवाया। इसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

घर से काम के लिए निकला था

मृतक के पिता जयकरण सिंह ने बताया कि ज्ञान सिंह काम के लिए घर से निकला था। वह वापस नहीं लौटा तो परिवार उसकी तलाश कर रहा था। पुलिस से मामले की गहन जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि वे अपने बेटे की इस तरह मौत की कल्पना भी नहीं कर सकते।

धनपुरी थाना प्रभारी खेम सिंह पेड्रो ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव करीब तीन दिन पुराना है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here