Home अजब गजब यूरोप के कई देशों में बिजली गुल… फ्रांस, स्पेन, पुर्तगाल और बेल्जियम...

यूरोप के कई देशों में बिजली गुल… फ्रांस, स्पेन, पुर्तगाल और बेल्जियम में ब्लैकआउट; ठप हुई मेट्रो और हवाई सेवाएं

54
0

[ad_1]

spain blackout
Image Source : AP
स्पेन में ब्लैकआउट

यूरोप के कई देशों में ब्लैकआउट हो गया है। फ्रांस, स्पेन, पुर्तगाल और बेल्जियम में बिजली सप्लाई ठप हो गई। खबर ये भी है कि बिजली कटने से हवाई और मेट्रो सेवा पर असर पड़ा है। इससे जनता को काफी परेशानी हो रही है। बिजली क्यों कटी, फिलहाल इसकी वजह की जांच की जा रही है। लेकिन साथ ही ये माना जा रहा है कि ये एक साइबर हमला भी हो सकता है।

Google search engine

नेशनल ग्रिड ऑपरेटर ने जारी किया बयान

स्पेन के नेशनल ग्रिड ऑपरेटर ‘रेड एलेक्ट्रिका’ ने बयान जारी कर बताया कि पूरे देश में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए सेक्टर कंपनियों के साथ मिलकर कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसके अलावा पुर्तगाल के ग्रिड ऑपरेटर ‘ई-रेडेस’ ने भी बताया कि यह संकट यूरोपीय पावर ग्रिड में आई समस्या के कारण उत्पन्न हुआ है। 

spain blackout

Image Source : AP

स्पेन में ब्लैकआउट

जब अंधेरे में डूबा था पूरा इटली

बता दें कि यूरोप में इससे पहले भी छोटी-छोटी तकनीकी गड़बड़ियों की वजह से बड़े ब्लैकआउट हुए हैं। साल 2003 में स्विट्जरलैंड में एक पेड़ से बिजली लाइन कटने के बाद पूरा इटली अंधेरे में डूब गया था। इसलिए इस बार भी तकनीकी समस्या या साइबर हमला दोनों ही संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें-

पाकिस्तान में तालिबान के पुराने गढ़ में बड़ा हमला, बम धमाके में 7 लोगों की मौत, नौ घायल

 

Russia Ukraine War: कार में धमाका कर पुतिन के जनरल की हत्या करने वाला शख्स गिरफ्तार, देखे VIDEO

 

Latest World News



[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here