[ad_1]
छतरपुर में शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक महिला के साथ उसके की रिश्तेदारों ने दरिंदगी की है। उसे पीटा, उसके कपड़े फाड़े और प्राइवेट पार्ट सहित शरीर पर मिर्च का पाउडर डाल दिया। महिला ने शिकायत की है।

महिला के साथ अमानवीयता
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के छतरपुर में महिला पर हमला कर उसके साथ मारपीट और निर्वस्त्र कर प्राइवेट पार्ट में डालने का मामला सामने आया है। जहां महिला थाने में सुनवाई न होने पर जिला मुख्यालय महिला थाने फरियाद लेकर पहुंची है। मामला कोई सबूत हासिल करने का बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक मामला जिले के गढ़ीमलहरा थाना के कुर्राहा का है, जहां से आई महिला का आरोप है कि चार लोगों ने उस पर हमला कर और निर्वस्त्र कर मारपीट की है। इतना ही नहीं जब वह अर्धनग्न हो गई तो उसके प्राइवेट पार्ट में आरोपी साथ लेकर आए मिर्च पावडर को भी डाला है। महिला के साथ अमानवीयता करने वाले और कोई नहीं, उसके अपने रिश्तेदार हैं।
उक्त मामले में गढ़ीमलहरा थाने में दोनों पक्षों पर मामला दर्ज हुआ है। जिस पर महिला का कहना है कि मेरे साथ जो घटना घटी, उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई है। इसके चलते वह मामले में रिपोर्ट/कार्यवाही और न्याय के लिए जिला मुख्यालय फरियाद लेकर आई है।
[ad_2]
Source link









