Home मध्यप्रदेश Procession taken out on Sri Krishna Janmashtami in Seoni | सिवनी में...

Procession taken out on Sri Krishna Janmashtami in Seoni | सिवनी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली शोभायात्रा: झांकियां बन रही आकर्षण का केंद्र, जगह-जगह बांटा गया प्रसाद – Seoni News

64
0

[ad_1]

जिला मुख्यालय सहित जिलेभर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया जा रहा है। सिद्ध पीठ मठ मंदिर स्थित राधा कृष्ण मंदिर, भोमा स्थिति राधा कृष्ण मंदिर सहित धनोरा, केवलारी, घंसौर, लखनादौन, छपारा, बरघाट, कुरई में शोभायात्रा निकाली गई है।

Google search engine

.

धार्मिक गीतों की धुन पर भक्त नाचते नजर आए। सोमवार सुबह से ही कृष्ण भगवान के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।

भैरोगंज में हुए धार्मिक आयोजन

उपनगरीय भैरोगंज स्थित श्रीराम मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भक्तिभाव से मनाया जा रहा है। मंदिर के पुजारी पं. प्रदीप तिवारी ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के तहत रात्रि 8 बजे से भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया है।

रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर संगीतमय महाआरती और महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। साथ ही कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। साथ नगर के दर्जनों स्थानों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई है।

शोभायात्रा में निकाली गईं झाकियां।

शोभायात्रा में निकाली गईं झाकियां।

झांकिया बन रही आकर्षण का केंद्र

जिले के धनोरा और घंसौर में भोलेनाथ, राधा-कृष्ण, हनुमानजी सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतीकात्मक झांकिया बनाई गईं, जो शोभायात्रा में साथ मे चल रहीं थीं। शोभायात्रा में ये झाकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।

जगह-जगह प्रसाद का वितरण किया गया

शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। लोगों को खीर और पुलाव का बांटा गया।

रात्रि में जन्मोत्सव की रहेगी धूम

आज रात्रि में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव की धूम रहेगी। जिसको लेकर मंदिरों में विशेष साज-सज्जा की गई है। परिसरों में तोरण लगाई गई है। साथ ही लाइटिंग कर मंदिरों को सजाया गया है। रात्रि 12 बजते ही डोल नगाड़ों के साथ आरती की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here