[ad_1]
![]()
मगरमच्छ पकड़े तालाब में जाल बिछाते हुए टीम के सदस्य।
सागर के ग्राम छिरारी में स्थित बड़े तालाब में मगरमच्छ घुस गया। ग्रामीणों ने तालाब के किनारे करीब 8 फीट लंबा मगरमच्छ देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। लोग दहशत में आए। उन्होंने तत्काल मामले की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही दक्षिण वन मंडल की टीम गां
.
वन विभाग के डिप्टी रेंजर कुंअर सिंह राजपूत ने बताया कि छिरारी के बड़े तालाब में ग्रामीणों ने मगरमच्छ देखा है। सूचना मिलते ही टीम गांव में पहुंची और मगरमच्छ पकड़ने के लिए रविवार को भी रेस्क्यू किया जा रहा है। तालाब में जाल बिछाया गया। शनिवार को रेस्क्यू के दौरान मगरमच्छ जाल तोड़कर भाग निकला था। उसके पकड़ने के लिए अब तालाब में बड़ा जाल डाला गया है। जल्द ही मगरमच्छ को पकड़ लिया जाएगा। जब तक मगरमच्छ पकड़ा नहीं जाता, गांव वालों को तालाब से दूर रहने की सलाह दी गई है। क्योंकि गांव के लोग इस तालाब के पानी का उपयोग नहाने, कपड़े धोने और मवेशियों को पिलाने में करते हैं।
[ad_2]
Source link









