Home खास खबर दलित नेत्री के उपाध्यक्ष पर गंभीर आरोप: महिला जनपद अध्यक्ष को उपाध्यक्ष...

दलित नेत्री के उपाध्यक्ष पर गंभीर आरोप: महिला जनपद अध्यक्ष को उपाध्यक्ष अमित वाजपेयी ने प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डालने की धमकी दी!

65
0

जिले की गौरिहार जनपद की महिला अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। महिला अध्यक्ष ने जनपद के उपाध्यक्ष पर धमकाने, अपमानित करने का आरोप लगाया। गौरिहार जनपद की अध्यक्ष तुलसा अनुरागी अपने पति के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं और शिकायती आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने शिकायत में लिखा कि जनपद अध्यक्ष होने के बाद भी उन्हें कार्यालय में कुर्सी पर नहीं बैठने दिया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उपाध्यक्ष अमित वाजपेयी ने प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डालने की धमकी दी है। तुलसा अनुरागी का आरोप है कि अमित लगातार मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहे हैं। जब वह कार्यालय में कुर्सी पर बैठती हैं तो वे अपमानित करते हैं। कई बार गाली-गलौज भी कर चुके हैं।
जान से मारने की भी धमकी
तुलसा अनुरागी ने का ये भी आरोप है कि वह उनसे 25 लाख रुपए की मांग कर रहा है। साथ ही कहा कि अगर जनपद पंचायत चलानी है तो मुझे इतने पैसे देने होंगे। वरना जान से मार दूंगा।
भाजपा समर्थित अध्यक्ष
तुलसा बीजेपी समर्थित जनपद अध्यक्ष हैं। दलित नेत्री के उपाध्यक्ष पर गंभीर आरोप से पार्टी भी हैरान है।
महिला ने शिकायती आवेदन दिया है। एसडीओपी लवकुशनगर नवीन दुबे को जांच सौपी जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अगम जैन, एसपी

Google search engine
Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here