Home मध्यप्रदेश Congress leader’s son kidnapped the Dhaba owner | कांग्रेस नेता के बेटे...

Congress leader’s son kidnapped the Dhaba owner | कांग्रेस नेता के बेटे ने ढाबा मालिक का किया अपहरण: खेत में ले जाकर की मारपीट, अर्धनग्न छोड़ा; गाड़ी टक्कर मारने से शुरू हुआ विवाद – Satna News

59
0

[ad_1]

पीड़ित के शरीर पर मारपीट के निशान।

Google search engine

मैहर में एक ढाबा संचालक के साथ कथित तौर पर अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। कांग्रेस नेता रामनिवास उरमलिया के बेटे लेखू और उसके साथियों पर गंभीर आरोप लगे हैं।

.

घटना बुधवार रात सवा 9 बजे की है। बाईपास स्थित रामपथ गमन मार्ग पर शिवम पयासी के ढाबे पर कुछ ग्राहक खाना खा रहे थे। इसी दौरान लेखू अपने साथियों के साथ काली कार में वहां पहुंचा। उसने एक खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी। जब ग्राहकों ने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की।

कमरे में ले जाकर बेरहमी से पीटा ढाबा संचालक शिवम पयासी जब बीच-बचाव करने आए, तो उनके साथ भी हाथापाई की गई। कुछ देर बाद लेखू अपने साथियों के साथ लौटा और शिवम का अपहरण कर लिया। पीड़ित की शिकायत के अनुसार, उसे पहले कार में और फिर भेडा गांव के एक कमरे में ले जाकर बेरहमी से पीटा गया।

खेत में अर्धनग्न मिला पीड़ित 32 वर्षीय शिवम के परिजन रात भर उनकी तलाश करते रहे। अगली सुबह 7 बजे वह एक गेहूं के खेत में अवस्था में मिले। टीआई अनिमेष द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here