Home मध्यप्रदेश Congress councilors came out to show their strength | शक्ति प्रदर्शन करने...

Congress councilors came out to show their strength | शक्ति प्रदर्शन करने निकले कांग्रेस के पार्षद: कलेक्ट्रेट के सामने चाय पीकर वापस लौटे; बोले- कल कलेक्टर देंगे अध्यक्ष के समर्थन में पत्र – Damoh News

64
0

[ad_1]

दमोह नगर पालिका अध्यक्ष पद के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर चल रहे घमासान के बीच शुक्रवार शाम कांग्रेस के पार्षदों ने भी शक्ति प्रदर्शन किया। कांग्रेस के 18 पार्षद बाइक पर सवार होकर नगर पालिका अध्यक्ष मंजू राय के पति वीरेंद्र राय के साथ कलेक्ट्रेट के साम

Google search engine

.

इस दौरान कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव की जो चर्चा सुनने मिल रही है। उसमें कांग्रेस के 17 और एक बहुजन समाज पार्टी के पार्षद नगर पालिका अध्यक्ष मंजू वीरेंद्र राय के साथ में है। उन्होंने कहा कि कल हम सभी कलेक्टर को एक पत्र देंगे और बताएंगे कि हम सभी 18 पार्षद कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष के साथ में है।

आपको बता दें कि शुक्रवार सुबह भाजपा के 20 पार्षद ने कलेक्टर सुधीर कोचर को अपना आवेदन देकर नगर पालिका अध्यक्ष के लिए अविश्वास प्रस्ताव की मांग की। कलेक्टर ने सभी पार्षदों के आवेदन लेने के बाद उन्हें नियम के हिसाब से कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। दिनभर कलेक्टर की तरफ से कोई भी एक्टिविटीज नहीं की गई है। वही जैसे ही यह खबर मीडिया की सुर्खियां बनी, तो नगर पालिका अध्यक्ष पति वीरेंद्र राय अपने 18 पार्षदों के साथ शहर में शक्ति प्रदर्शन करते हुए निकले।

पार्षदों ने कहा कि अगर अविश्वास प्रस्ताव आता भी है तो भी उनके पास बहुमत है और फिर से नगर पालिका में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष मंजू वीरेंद्र राय ही अध्यक्ष का पद संभालेंगी। पार्षद प्रतिनिधि राजा रौतेला ने कहा कि दमोह नगर में विकास कर चल रहे हैं और नगर पालिका अध्यक्ष मंजू राय के निर्देशन में आगे भी काम चलता रहेगा।

पार्षद प्रतिनिधि रासू चौहान ने कहा कि हम सभी अध्यक्ष मंजू राय के साथ में है और हम यहां केवल चाय पीने आए हैं। हमने मीडिया के माध्यम से सुना जरूर है कि भाजपा के 20 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए कलेक्टर को आवेदन दिया है लेकिन ऐसा होना संभव नहीं है। पार्षद प्रतिनिधि पप्पू कसौटिया ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने कैबिनेट में अविश्वास प्रस्ताव के कार्यकाल को 3 साल बढ़ा दिया है।

इस वजह से यह संभव ही नहीं है और यदि ऐसा होता भी है तो हमारे पास पर्याप्त समर्थन है और एक बार फिर नगर पालिका में कांग्रेस की मंजू वीरेंद्र राय ही अध्यक्ष होगी। नगर पालिका उपाध्यक्ष सुषमा सिंह के पति विक्रम ठाकुर ने कहा कि कैबिनेट में अविश्वास प्रस्ताव का कार्यकाल बढ़ाया गया है। यह बात अलग है कि तीन जिलों में अविश्वास प्रस्ताव के लिए आवेदन दिए गए हैं। पूरा फैसला कलेक्टर के हाथ में है।

अध्यक्ष की समर्थन में ये है 18 पार्षद
1 मंजू वीरेंद्र राय
2 मिक्की चंदेल
3 नेहा पप्पू कसोटिया
4 राजू बगीरा
5 सुषमा विक्रम सिंह
6 फरहीन अफजल खान
7 शकील जीशान पठान
8 संगीता राजा रौतेला
9 हेमराज अहिरवाल
10 लीला रमेश राठौर
11 सादिया रफीक खान
12 अफसाना कासिम
13 गोपाल मास्टर
14 अमर सिंह राजपूत
15 दुर्गेश नंदिनी
16 हरिशंकर बीएसपी
17 दाऊद सौदागर
18 रंजना राजेश चौहान

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here