Home मध्यप्रदेश CM inaugurated the Religious Trust and Endowments Department | सीएम ने धार्मिक...

CM inaugurated the Religious Trust and Endowments Department | सीएम ने धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का शुभारम्भ किया: अब उज्जैन से संचालित होगा कार्यालय – Ujjain News

54
0

[ad_1]

श्रावण माह के अंतिम सोमवार पर उज्जैन के कोठी रोड स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय पर धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का कार्यालय का शुभारम्भ कर दिया गया। औपचारिक शुरुआत सीएम मोहन यादव ने कि इस दौरान उज्जैन संभागायुक्त और स

Google search engine

.

धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग अब तक भोपाल से संचालित होता था। लेकिन सीएम मोहन यादव की मंशा अनुसार इसे उज्जैन शिफ्ट कर दिया गया। प्रदेश में पहली बार संचनालय धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग उज्जैन से संचालित होगा। विभाग के स्थानांतरित आदेश के आदेश के बाद धर्मस्व विभाग का कार्यालय उज्जैन के कोठी रोड पर स्मार्ट सिटी के कार्यालय में बनकर तैयार हो चूका है। इसका उद्घाटन सीएम मोहन यादव ने किया। अब मध्य प्रदेश के सभी बड़े मंदिरो का संचालन उज्जैन से होगा, साथ ही संचालक मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का कार्यालय भी उज्जैन से संचालित होगी। फिलहाल विभाग का सालाना बजट 115 करोड़ रुपए है। आगे सिंहस्थ मेला कार्यालय भी यहाँ से संचालित होने लगेगा।

ऐसा है कार्यालय –

धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का कार्यालय स्मार्ट सिटी कार्यालय के परिसर में लगेगा, ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर कार्यालय को बनाया गया है जिसमे 2 मीटिंग हाल,8 रूम और लॉबी भी है। जिसमें संचालक के पद पर उज्जैन संभाग के संभागायुक्त संजय गुप्ता, सयुंक्त संचालक एक,उप संचालक एक,दो सहायक संचालक,सहायक यंत्री एक,लेखा अधिकारी एक,अधीक्षक एक, उपयंत्री,सहायक ग्रेड 1 अधिकारी एक,सहायक ग्रेड 2 एक पद, सहायक ग्रेड 3 के दो पद,स्टेनो एक,टायपिंग स्टेनो एक, ऑपरेटर एक और प्यून 6 की का पद रहेगा। सभी अधिकारी कर्मचारी जो की भोपाल में पदस्थ थे वे उज्जैन आ गए है। भोपाल ऑफिस से जरुरी सामान भी उज्जैन कार्यालय में शिफ्ट हो चूका है। कार्यालय के लिए नया फर्नीचर मंगवाया गया है।

ये बड़े मंदिर समिति मंडल और संस्थाए कार्यालय के अधीन –

श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन,सलकनपुर देवी मंदिर,शारदा देवी मंदिर मैहर, श्री गणपति मंदिर खजराना इंदौर के साथ साथ, भूतपूर्व भोपाल रियासत की मंदिर भोपाल, लक्ष्मण बाग़ समिति रीवा,मंडलेश्वर जिला खरगोन, पशुपति नाथ मंदिर मंदसौर,ग्वारी घाट जबलपुर,बरमान नरसिंहपुर,कुण्डलपुर दमोह,जोगेश्वर नाथ दमोह, के साथ मुख्य मंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा का भी संचालन उज्जैन कार्यालय से होगा जिसमें सिंधु दर्शन यात्रा,कैलाश मानसरोवर यात्रा, हिंगलाज देवी मंदिर यात्रा,ननकाना साहिब दर्शन,श्रीलंका का सीता मंदिर अशोक वाटिका, कम्बोडिया तीर्थ यात्रा इनके साथ ही मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध मेलों की व्यवस्था हेतु अनुदान भी इसी विभाग से स्वीकृत होगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here