Home मध्यप्रदेश Cloudy weather in Tikamgarh, strong wind blowing | टीकमगढ़ में बादल छाए,...

Cloudy weather in Tikamgarh, strong wind blowing | टीकमगढ़ में बादल छाए, तेज हवा चल रही: बारिश की संभावना से किसानों की बढ़ी चिंता; गेहूं की थ्रेशिंग बाकी – Tikamgarh News

60
0

[ad_1]

टीकमगढ़ में गुरुवार शाम से मौसम में अचानक बदलाव आया है। आसमान में बादल छा गए। तेज हवा चल रही है। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

Google search engine

.

इस बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में गेहूं की कटाई हो चुकी है। थ्रेशिंग का काम बाकी है। इस समय बारिश होने से तैयार फसल को नुकसान हो सकता है।

किसानों को फसलों की चिंता

किसान रामकुमार यादव ने बताया कि मार्च में बढ़ी गर्मी से फसलों को पहले ही नुकसान हुआ है। गेहूं की फसल को ज्यादा पानी देना पड़ा। इससे दाना पतला हो गया है।

किसान सुरेंद्र कुशवाहा के अनुसार एक हफ्ते में गेहूं की कटाई पूरी हो जाएगी। मौसम अनुकूल रहा तो अच्छी पैदावार की उम्मीद है।

आसमान में बादल छाए हुए हैं।

आसमान में बादल छाए हुए हैं।

दिन का तापमान 41 डिग्री तक पहुंचा

भू अभिलेख कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री और न्यूनतम 20.7 डिग्री रहा। मंगलवार को अधिकतम 42.7 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री दर्ज हुआ। बुधवार को अधिकतम 42.5 डिग्री और न्यूनतम 20.7 डिग्री रहा। गुरुवार को मौसम में बदलाव से अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री तक गिर गया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here