[ad_1]
बड़वानी में गर्मी और खरीफ सीजन का कपास खेतों से निकलकर बिकने आने लगा है। रविवार को शहर स्थित कृषि उपज मंडी में कपास की नीलामी प्रक्रिया हुई। इस दौरान कम संख्या में ही किसान उपज बेचने पहुंचे। इससे इस बार कपास की आवक भी कम देखने को मिली।
.
सुबह से शुरू हुआ नीलामी का दौर शाम 5.30 बजे तक चला। इस दौरान रिमझीम बारिश में किसान अपने कपास की नीलामी का इंतजार करते नजर आए। जबकि कम भीड़ होने के चलते और कम भाव मिलने पर कई किसान अपनी उपज वापस भी ले जाते नजर आए।

रविवार को मंडी में 69 क्विंटल कपास की आवक रही।
किसानों ने कहा कि अपेक्षा अनुसार भाव नहीं मिलने के बावजूद बेमौसम बारिश के कारण कम भाव में बेचना पड़ रहा है। अधिकांश किसानों का कपास 3 हजार 800 से 6 हजार 700 रुपए क्विंटल ही मिला। कुछ ही किसान का कपास 6 हजार 700 रुपए से अधिक भाव मिला।

कपास का भाव अधिकतम भाव 6 हजार 700 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
वहीं व्यापारियों के अनुसार कपास के दाम क्वालिटी अनुसार तय होते हैं। मंडी में आज कपास का भाव अधिकतम भाव 6 हजार 700 रुपए प्रति क्विंटल रहा। दिनभर मंडी में मात्र 69 क्विंटल कपास की आवक रही। जिसका न्यूनतम भाव 3 हजार 800 रुपए प्रति क्विंटल और अधिकतम भाव 6 हजार 700 रुपए प्रति क्विंटल रहा। वहीं मॉडल भाव 6 हजार 250 रुपए प्रति क्विंटल रहा। जिसमें 6 गाड़ी दो वाहन और 50 पोटलो से कपास की मंडी में आवक रही।
[ad_2]
Source link









