[ad_1]

डिंडौरी-शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ दैनिक वेतनभोगी महिलाकर्मी ने छेड़छाड़ करने और शारीरिक संबंध बनाए जाने का दवाब संबंधी शिकायत की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। प्रभारी बीएमओ का कहना है कि वेतन संबंधी समस्या थी। मैंने पासबुक मंगाए है, लेकिन वह नहीं आ रही है।
डॉक्टर पर शारीरिक संबंध बनाने को लेकर दबाव का आरोप
पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में आया का काम करती है। वहीं पदस्थ प्रभारी बीएमओ डॉक्टर सतेंद्र परस्ते ने काम से अपने शासकीय आवास में बुलाया और मेरा हाथ पकड़कर गोद में बैठा लिया।
किसी तरह मैं उनसे अपने आपको छुड़ाकर भाग आई। इसके बाद फिर वो किसी न किसी बहाने मुझे छेड़ने का प्रयास करते रहते थे। एक दिन ड्रेस की बात को लेकर मैंने वहां पदस्थ कर्मचारी से पूछा, तो वह बोला डॉक्टर साहब के कमरे में रखी है। वही देंगे जाकर ले लो।

यह बात मैंने कर्मचारियों को भी बताई। इसके बाद इस घटना को मैंने अपने पति और भाई को बताई। पति के साथ अस्पताल गयी, डॉक्टर को खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद मैंने नौकरी ही छोड़ दी। इसके बाद मैंने परिजनों के साथ पुलिस के पास शिकायत करने पहुंची।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रभारी बीएमओ डॉक्टर सतेंद्र परस्ते के खिलाफ 354, 354A, 354ध, 506 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
बीएमओ बोले आरोप झूठे
जब प्रभारी बीएमओ सतेंद्र परस्ते से बात की गई, तो उनका कहना है कि मैंने छेड़खानी नहीं की। उसका वेतन बकाया है, उसके लिए उससे पासबुक मंगाई गई थी और कुछ नहीं।
[ad_2]
Source link









