Home मध्यप्रदेश Bullet fired late at night in Bhind | भिंड में देर रात...

Bullet fired late at night in Bhind | भिंड में देर रात गोली चलाकर फैलाई दहशत: पुरानी रंजिश के चलते घर के बाहर किए हवाई फायर, दो लोगों पर मुकदमा दर्ज – Bhind News

58
0

[ad_1]

भिंड शहर के देहात थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते घर के बाहर गोली चलाकर दहशत फैलाए जाने का मामला आया है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

Google search engine

.

देहात थाना प्रभारी मुकेश शाक्य के मुताबिक शुक्रवार शनिवार की रात करीब 11 बजे बीटीआई रोड पर रहने वाले शांतनु शाक्य पुत्र मानसिंह ने सूचना दी कि कुछ लोगों द्वारा घर के बाहर फायर किए गए। पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिला। आरोपी हवाई फायर कर भाग गए थे। मौके से एक कारतूस का कबर पुलिस ने जब्त किया।

फरियादी के मुताबिक कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी के चलते कट्‌टे से हवाई फायर कर धमकाया गया है। इस घटना के बाद फरियादी की शिकायत पर आरोपी अभी शाक्य, गजेंद्र शाक्य के खिलाफ मारपीट व गोली चलाए जाने की धारा में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की विवेचना कर रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here