Home मध्यप्रदेश 119 mm of water fell in one day | एक दिन में...

119 mm of water fell in one day | एक दिन में 119 मिमी पानी गिरा: छतरपुर जिले में बड़ामलहरा में सबसे ज्यादा 58.2 मिमी वर्षा – Chhatarpur (MP) News

68
0

[ad_1]

छतरपुर जिले में मानसून सक्रिय हो गया है। शुक्रवार शाम 5 बजे से लगातार बारिश हो रही है। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे। दिन में कुछ देर धूप निकली, लेकिन मौसम में ठंडक बनी रही।

Google search engine

.

शुक्रवार को जिले में कुल 119 मिमी वर्षा दर्ज की गई। औसत वर्षा 14.9 मिमी रही। 1 जून से 27 जून तक जिले में 1501.4 मिमी वर्षा हो चुकी है। पिछले साल 27 जून को 34 मिमी बारिश हुई थी। जून 2023 में कुल 1068.3 मिमी वर्षा हुई थी। इस वर्ष अब तक 1074.9 मिमी बारिश हो चुकी है, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में 85 प्रतिशत नमी दर्ज की गई। हवा की रफ्तार 8 किलोमीटर प्रति घंटे रही। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा।

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश का आंकड़ा अलग-अलग रहा। बड़ामलहरा में सबसे अधिक 58.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। राजनगर में 21.6 मिमी और बक्सवाहा में 21 मिमी बारिश हुई।

बिजावर में 9 मिमी, छतरपुर में 6.4 मिमी और नौगांव में 2.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। लवकुशनगर और गौरिहार में बारिश नहीं हुई।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here