[ad_1]

लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश में स्टार प्रचारकों के आने का क्रम शुरू हो गया है। मप्र में चुनाव प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आज मंगलवार को जबलपुर आगमन हो रहा है। जेपी नड्डा महाकौशल के अलावा विंध्य भी जाएंगे। जेपी नड्डा मध्यप्रदेश दौरे के दौरान प्रबुद्धजनों से संवाद करने के साथ ही कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। इतना ही नहीं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जबलपुर में चार लोकसभा सीटों पर चुनावी रणनीति पर भी मंथन के लिए बैठक करेंगे। रात्रि विश्राम उनका जबलपुर में होगा बुधवार को जेपी नड्डा उज्जैन के लिए रवाना होंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जबलपुर में ससुराल
[ad_2]
Source link









