[ad_1]
प्रदर्शनी का उद्घाटन करते अतिथि।
देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुना जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी 21 मंडलों में 21 से 31 मई तक विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय में अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी क
.
जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय कॉफी बोर्ड सदस्य मनोज दुबे ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई ने मंदिरों के जीर्णोद्धार के माध्यम से देश की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और धार्मिक चेतना का संरक्षण किया।

प्रदर्शनी का अवलोकन करते अतिथि।
उन्होंने बताया कि जिस तरह 300 वर्ष पहले अहिल्याबाई ने महेश्वरी साड़ियों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण का कार्य किया, उसी तरह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाखों बहनों को लखपति दीदी बनाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना रहे हैं।
कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता और महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश राजपूत ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री एवं संयोजक शिवपाल परमार ने किया, जबकि आभार महिला मोर्चा की रजनी ओझा ने व्यक्त किया। आगामी एक सप्ताह में जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
[ad_2]
Source link









