Home मध्यप्रदेश Biometric attendance of government employees is mandatory in Vidisha | विदिशा में...

Biometric attendance of government employees is mandatory in Vidisha | विदिशा में सरकारी कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य: एक अगस्त से फील्ड विजिट पर भी थंब मशीन से उपस्थिति दर्ज करनी होगी – Vidisha News

65
0

[ad_1]

विदिशा में सरकारी कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति की नई व्यवस्था लागू की जा रही है। कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

Google search engine

.

एक अगस्त से सभी सरकारी कर्मचारियों को बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य होगा। यह नियम फील्ड विजिट पर जाने वाले कर्मचारियों पर भी लागू होगा। इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों में थंब मशीन लगाई जाएगी।

एसडीएम और तहसीलदारों को अपने कार्यालयों में बायोमेट्रिक मशीन लगाने के निर्देश दिए गए हैं। पटवारी, राजस्व निरीक्षक और अन्य राजस्व विभाग के अधिकारी पंचायत स्तर पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कर सकेंगे।

जिला कोषालय अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अगस्त माह से कर्मचारियों के वेतन बिल के साथ बायोमेट्रिक उपस्थिति रिपोर्ट भी जोड़ी जाए। कलेक्ट्रेट कार्यालय में यह व्यवस्था पहले से लागू है। यहां 66 कर्मचारियों का पंजीयन हो चुका है। कलेक्टर अंशुल गुप्ता भी इस व्यवस्था का पालन कर रहे हैं।

नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य प्रशासन में पारदर्शिता और अनुशासन लाना है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि सभी कर्मचारी समय पर अपने कार्यस्थल पर मौजूद रहें।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here