Home मध्यप्रदेश Bike rider dies in collision with truck in Sagar | सागर में...

Bike rider dies in collision with truck in Sagar | सागर में ट्रक की टक्कर में बाइक सवार की मौत: ट्रक ने सामने से मारी टक्कर, ट्रक के नीचे फंसी बाइक – Sagar News

59
0

[ad_1]

घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त पड़ी बाइक।

Google search engine

सागर में बहेरिया थाना की कर्रापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सांई की रसोई होटल के पास मंगलवार की देर रात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पत

.

जानकारी के अनुसार बंडा से सागर की ओर आ रहे ट्रक क्रमांक टीएस 03 यूसी 0789 के चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाकर सांई की रसोई होटल के पास सामने से आ रही बाइक क्रमांक एमपी 15 एमएल 2421 को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रक के नीचे फंस गई। वहीं बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की उम्र 25 से 30 साल है। घटना देख राहगीर मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। पुलिस बाइक के नंबर के आधार पर मृतक की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। वहीं शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया है। मृतक की शिनाख्त होने के बाद बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले में ट्रक को जब्त कर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here