[ad_1]

आचार्य रजनीश का आज 11 दिसंबर को जन्मदिन है। जबलपुर में ओशो का जन्मदिन मनाने के लिए न सिर्फ भारत बल्कि विदेश से भी सैकड़ों अनुयायी हर साल 11 दिसंबर को पहुंचते है। मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में ओशो का जन्मदिन आज धूमधाम से मनाया जाएगा। ओशो संन्यास अमृत धाम, देवताल व ओशो ध्यान केंद्र में उनके अनुयायी कई दिन पहले से ही आना शुरू कर देते है। आचार्य रजनीश(ओशो) विश्वविख्यात का जन्म 11 दिसंबर 1931 को मध्य प्रदेश के कुचवाड़ा में हुआ था। ओशो का नाम चंद्रमोहन जैन था। बाद में वह रजनीश के नाम से जाने गए। रजनीश को सबसे ज्यादा प्रसिद्धि मिली ओशो नाम से। ओशो ने अपनी पढ़ाई जबलपुर में पूरी की। जबलपुर के रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी में बतौर प्रोफेसर भी उन्होंने छात्रों को कई दिनों तक पढ़ाया था।
आचार्य रजनीश को बचपन में ही दर्शन में रुचि पैदा हो गई थी।
[ad_2]
Source link









