Home मध्यप्रदेश at Raja Shankar Shah University | राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय में प्रथम...

at Raja Shankar Shah University | राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय में प्रथम दीक्षांत समारोह का आयोजन: विवेकानंद विज्ञान महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया – Betul News

60
0

[ad_1]

राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय, छिंदवाड़ा में आयोजित प्रथम दीक्षांत समारोह में विवेकानंद विज्ञान महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रावीण्य सूची में स्थान पाते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।

Google search engine

.

इस ऐतिहासिक अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, छिंदवाड़ा लोकसभा सांसद विवेक बंटी साहू, विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. लीला भलावी और रजिस्ट्रार डॉ. युवराज पाटिल की उपस्थिति में विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने छात्र-छात्राओं को उपाधि के साथ स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में मुख्य रूप से रानी राठौर एम.एस.सी प्राणीशास्त्र, करुणा गायकवाड़ एम.एस.सी वनस्पति विज्ञान, नीदा परवीन एम.एस.सी होम साइंस, साक्षी जगताप एम.एस.सी होम साइंस, दामिनी घोरसे एम.एस.सी कंप्यूटर साइंस, नीलिमा पाल बी.सी.ए और आयशा सानिया बी.एस.सी होम साइंस ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।

प्रोफेसर एस.आर. गायकवाड़ द्वारा ने बताया कि, विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता ने महाविद्यालय का गौरव और बढ़ाया है, जिससे बैतूल जिले के शिक्षा क्षेत्र में भी एक नई मिसाल कायम हुई है।

राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय, छिंदवाड़ा के प्रथम दीक्षांत समारोह में, यह स्वर्णिम सफलता विवेकानंद विज्ञान महाविद्यालय के लिए बेहद गर्व का क्षण है, और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का प्रमाण हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here