Home मध्यप्रदेश Indore laboratory employee got heart attack | इंदौर लेब्रोटरी कर्मचारी को आया...

Indore laboratory employee got heart attack | इंदौर लेब्रोटरी कर्मचारी को आया हार्ट अटैक: 22 साल के युवक को मोबाइल चलाते हुए बिगड़ी तबीयत,मौत – Indore News

53
0

[ad_1]

इंदौर4 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

इंदौर में 22 साल के युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। रात में उसके सीने में अचानक दर्द हुआ। पिता से कहां कि तेल से मालिश कर दे। लेकिन जब हालत नही सुधरी तो उसने एमवाय लेकर पहुंचे। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
बाणगंगा पुलिस के मुताबिक भारत सिंह(22)पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी न्यू दुर्गा नगर को रविवार रात 2 बजे एमवाय अस्पताल लेकर आया गया। यहां डॉक्टरो ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पिता लक्ष्मण ने बताया कि रात में वह मोबाइल चला रहा था। उसके सीने में अचानक दर्द हुआ। इसके बाद उसने कहां कि पिता तेल से मालिश कर दो। लेकिन कुछ देर बाद उसकी हालत में सुधार नही हुआ तो वह सीधे अस्पताल लेकर आए।
परिवार के लोगो ने बताया कि वह दोस्त के यहां शादी में गया था। 12 बजे करीब वापस आया। इसके बाद अपने चचेरे भाई जितेन्द्र के पास लेटकर मोबाइल चला रहा था। तभी उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई।
इकलौता बेटा,अगले साल थी शादी
पिता लक्ष्मण के मुताबिक भारत उनका इकलौता बेटा है। उनकी एक बेटी है। वह स्कूल ड्रायवर है। परिवार मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है। यहां बेटा बेटी दोनो की शादी पक्की कर दी थी। अगले साल दोनो की शादी थी। भारत इप्का लेब्रोट्ररी में काम करता था।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here