[ad_1]

मृतका
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली शहर की राजधानी कालोनी में रहने वाली एक 34 वर्षीय महिला ने अपने पति के साथ हुए मामूली विवाद के चलते गुस्से में आकर फांसी का फंदा लगा लिया।
महिला को परिजनों ने तत्काल उतार कर एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक होने पर उसे उपचार के लिए भोपाल रैफर किया गया था। जहां नसरुल्लागंज के पास उसकी मौत हो गई।
मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में महिला के शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया।पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी कॉलोनी में रहने वाले कंचनसिंह कीर ओर उनकी पत्नी नमिता कीर अपनी दो बेटियों के साथ रहते है।
सोमवार को उनके सास ससुर भी उनके घर आए हुए थे।इस दौरान उनके सामने दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान पत्नी नमिता ने घर के दूसरे कमरे में रखी सिलाई मशीन के ऊपर चढ़कर फांसी का फंदा लगा कर झूल गई। जिसके बाद छोटी बेटी ने अपने पिता और नाना नानी को मम्मी के फंदे पर लटके होने की बात बताई।
परिजनों ने तत्काल कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे फांसी के फंदे से उतारकर उपचार के लिए शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां करीब चार से पांच घण्टे उपचार के बाद उसकी हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने उसे भोपाल रेफर कर दिया।इस दौरान नसरुल्लागंज के पास महिला की मौत हो गई।
महिला के पति कंचनसिंह कीर ने बताया कि हम दोनों की शादी 2007 में हुआ थी। जिसके बाद दोनों के बीच कभी कोई विवाद नहीं हुआ था। उन्होंने बताया कि घरेलू बातों को लेकर हो रही कहासुनी के दौरान पत्नी नमिता ने यह कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि उनकी एक 14 व एक 7 साल की बेटी है। हम दोनों सिलाई का काम कर अपना गुजारा करते थे।हादसे के बाद पूरा परिवार सदमें है।

[ad_2]
Source link









