Home एक्सक्लूसिव छतरपुर पुलिस ने रक्षाबंधन पर लौटाई खुशियां: एक सैकड़ा से अधिक लोगों...

छतरपुर पुलिस ने रक्षाबंधन पर लौटाई खुशियां: एक सैकड़ा से अधिक लोगों को वापिस मिले गुम मोबाइल

66
0


छतरपुर। पुलिस ने रक्षाबंधन के त्यौहार से एक दिन पहले शुक्रवार को एक सैकड़ा से अधिक गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाकर खुशी का उपहार दिया। इन फोन की कीमत करीब 21 लाख रुपये है। इसके साथ ही, मोबाइल चोरी में शामिल दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि गुमशुदा मोबाइल फोन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी पोर्टल के प्रशिक्षण के बाद विभिन्न कंपनियों के 106 मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए गए हैं, जो छात्रों, मजदूरों, एनजीओ कर्मचारियों, किसानों और गृहणियों के हैं। शुक्रवार को पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह मोबाइल उनके मालिकों को दिए गए हैं। कोतवाली और सिविल लाइन थानों में दर्ज मोबाइल चोरी के मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। जबकि गढ़ी मलहरा थाने के एक मामले में आरोपी की तलाश जारी है। एसपी ने नागरिकों से अपील की कि वे एसबीआई सेल्फ केवाईसी एपीके जैसे लिंक या ऐप को डाउनलोड करने और खोलने से बचें, क्योंकि इससे मोबाइल हैक होने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करने और सतर्कता बरतने का अनुरोध किया है।

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here