Home मध्यप्रदेश Alert of storm and rain in Ashoknagar for three days | अशोकनगर...

Alert of storm and rain in Ashoknagar for three days | अशोकनगर में तीन दिन आंधी-बारिश का अलर्ट: 14, 16 और 18 मई को 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं – Ashoknagar News

68
0

[ad_1]

अशोकनगर जिले में मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए बारिश और आंधी का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार 14, 16 और 18 मई को 5 से 10 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना है। इन दिनों 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

Google search engine

.

बुधवार को मौसम में बदलाव दिखना शुरू हो गया। सुबह से बादलों की आवाजाही से धूप-छांव का माहौल बना रहा। दोपहर के बाद कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत जरूर मिली।

पिछले एक सप्ताह से अशोकनगर में रुक-रुक कर बारिश और आंधी का सिलसिला जारी है। इसका सीधा असर तापमान पर भी देखने को मिला है। अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से नीचे है। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से फिलहाल कुछ राहत जरूर मिली है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here