Home मध्यप्रदेश Pashupatinath will go on a city tour | नगर भ्रमण पर निकलेंगे...

Pashupatinath will go on a city tour | नगर भ्रमण पर निकलेंगे पशुपतिनाथ: शाही पालकी में सवार होकर देंगे दर्शन, अष्टमुखी महादेव का हुआ आकर्षक श्रृंगार – Mandsaur News

68
0

[ad_1]

आज सावन का चौथा सोमवार है। सुबह से शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। जिले के प्रमुख मंदिरों में भक्त कांवड़ लेकर महादेव के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं।

Google search engine

.

मंदसौर के अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में सुबह महादेव का दूध, दही, पंचामृत से विशेष अभिषेक किया गया। वहीं आज भगवान पशुपतिनाथ रजत प्रतिमा के रूप में शाही पालकी में सवार होकर नगर भृमण पर भक्तों हाल जानने निकलेंगे।

शाही पालकी में ढोल नगाड़े, झांकियां, अखाड़े आकर्षण के केंद्र रहेंगे। चौथे सोमवार को पशुपतिनाथ सहित जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। अष्टमुखी पशुपतिनाथ मंदिर में कतारबद्ध होकर भक्त महादेव के दर्शन कर रहे हैं।

भक्त और भगवान के दर्शनों का यह सिलसिला देर रात तक जारी रहेगा। अष्टमुखी महादेव का चंदन, भांग, सूखे मेवे, बिल्वपत्र, फूलों से विशेष नयनाभिराम श्रृंगार किया गया। इसके साथ ही शहर से गांव तक शिवालयों मे भक्त दूध, दही, जल के साथ पूजा पाठ और अभिषेक कर भोलेनाथ को प्रसन्न कर रहे हैं।

मंदिर पुजारी के अनुसार आज सायंकालीन आरतीमंडल के तत्वाधान में पशुपतिनाथ की शाही पालकी निकली जाएगी। इसमें शहर सहित आसपास के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे। अष्टमुखी महादेव की प्रतिकृति रजत प्रतिमा के रूप में महादेव नगर भ्रमण पर निकालेंगे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here