Home मध्यप्रदेश A young man went to take bath in a mine to play...

A young man went to take bath in a mine to play Holi, died | होली खेल खदान में नहाने गया युवक, मौत: डेढ़ घंटे तक तलाशते रहे शव, शादी में वीडियोग्राफी करता था – Indore News

57
0

[ad_1]

होली खेलने के बाद खदान (तालाब) में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के करीब डेढ़ घंटे तक परिवार के लोग शव तलाशते रहे। बाद में पुलिस की मदद से शव को बाहर निकाला जा सका। शनिवार को जिला अस्पताल में युवक का पीएम हुआ।

Google search engine

.

चंदन नगर पुलिस के मुताबिक मृतक भोला(19) पिता भीमा बंजारा निवासी जवाहर टेकरी था। शुक्रवार को वह दोस्तों के साथ होली खेल रहा था। होली खेलने के दौरान उसके पिता उससे मिलकर अपने रिश्तेदार के यहां भंवरकुआं चले गए थे। रिश्तेदार के यहां पिता को बेटे के डूबने की सूचना फोन पर मिली। वे मौके पहुंचे और बेटे को तलाश करने लगे।

पिता ने बताया कि भोला शादी में वीडियोग्राफी करता था और गाड़ी भी चलाता था। शुक्रवार दोपहर को वह दोस्तों के साथ होली खेल रहा था। जहां वह होली खेल रहा था वहां उससे मिलने गया था। वहां से भंवरकुआं रिश्तेदार के यहां चला गया। रिश्तेदार के यहीं फोन आया कि भोला डूब गया है। पता चला कि वह होली खेलने के बाद खदान में भरे पानी में नहाने गया था। तभी वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। लोगों ने बताया कि दोस्तों ने उसे बचाने की भी कोशिश, लेकिन वह नहीं बचा।

डेढ़ घंटे तलाशते रहे शव

पिता ने बताया कि घटना के बाद डेढ़ घंटे तक बेटे के शव को खदान में तलाशते रहे। कुछ लोग पानी में उतरकर तलाशते रहे, लेकिन बेटे का शव नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद पुलिस की मदद से शव को बाहर निकाला जा सका। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शनिवार को जिला अस्पताल में युवक का पीएम कराया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here