Home मध्यप्रदेश A woman walking on foot died after being hit by a bike...

A woman walking on foot died after being hit by a bike | बाइक की टक्कर से पैदल जा रही महिला की मौत: सड़क पार कर भाई को दूज का निमंत्रण देने जा रही थी, परिजनों ने लगाया जाम – Sheopur News

48
0

[ad_1]

श्योपुर में हाउसिंग बोर्ड बाइपास निवासी 50 वर्षीय महिला शशि सिकरवार की बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला भाई को भाईदूज का निमंत्रण देने के लिए बेटी संग जा रही थी, तभी यह हादसा हो गया।

Google search engine

.

घटना शुक्रवार रात 9:30 बजे की है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में इलाज के दौरान शशि की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक घटना के बाद से फरार है।

पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मौत से आक्रोशित परिजनों ने आज बाइपास पर जाम लगा दिया है। वे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ओर जनप्रतिनिधियों की समझाइश के बाद जाम को खोल दिया गया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here