Home मध्यप्रदेश A young man was shot in Shivpuri due to old enmity |...

A young man was shot in Shivpuri due to old enmity | शिवपुरी में पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली: चचेरे भाई की शादी से नाराज परिवार ने किया हमला; हाथ में आई चोट – Shivpuri News

55
0

[ad_1]

शिवपुरी जिले के करैरा के सिलरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर गोली चलाई गई। घटना शुक्रवार रात 9 बजे की है। घायल अमर सिंह जाटव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Google search engine

.

अमर सिंह ने बताया कि छह महीने पहले उसका चचेरा भाई गांव की एक लड़की के साथ शादी कर भाग गया था। दोनों बालिग थे। तब से लड़की के परिवार वालों से रंजिश चल रही थी। चार महीने पहले लड़की के परिवार वालों ने अमर सिंह को बंधक भी बनाया था।

गांव के सरपंच की मदद से उसे छुड़ाया गया था। इसके बाद से अमर सिंह का परिवार गांव छोड़कर नदी किनारे अपने खेत पर रहने लगा था। शुक्रवार रात अमर सिंह अपने खेत के बोर को चालू करने जा रहा था। इसी दौरान गोलू जाटव, सुमित जाटव, कैलाश जाटव और दो अज्ञात लोग वहां पहुंचे। गोलू ने बंदूक से फायर कर दिया।

गोली अमर सिंह के हाथ में लगी। हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल को पहले करैरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here